ChhattisgarhKabirdhamViralखास-खबर

सभापति जिला पंचायत कबीरधाम श्रीमती दीपा – पप्पू धुर्वे के जन्म दिवस पर हजारों कार्यकर्ता पहुँचे, कार्यकर्ताओं के बीच मनाया जन्म उत्सव





कुकदुर-
जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा – पप्पू धुर्वे के जन्म दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुँचे। दीपा धुर्वे ने अपना जन्म दिवस अपने कार्यकर्ताओं के बीच मनाने का निर्णय लिया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी कुकदुर मंडल में बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।

मुख्य रूप से इस जन्म उत्सव कार्यक्रम में कुकदुर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सलूजा, मोहित मरावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णा कुंभकार, संजय जैन, युवा मोर्चा अध्यक्ष दशरथ कुंभकार, यशवंत श्रीवास, मंडल महामंत्री संतोष श्रीवास, शिवकुमार नायक, सरपंच भगऊराम धुर्वे, किसान मोर्चा महामंत्री कृष्णा देवांगन, विजय मरकाम, द्वारिका विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष रामदुलारी साहू, छोटेलाल श्याम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और श्रीमती दीपा धुर्वे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया ने कहा कि श्रीमती दीपा – पप्पू धुर्वे अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 में निरंतर दौरा करती हैं और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ी रहती हैं, चाहे वह शादी का कार्यक्रम हो, छठ्ठी हो या दशगात्र। वे लोगों के बीच जाकर हाल-चाल पूछती हैं और समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का प्रयास करती हैं। लोग उन्हें अपने बीच पाकर अत्यंत प्रसन्न होते हैं। उन्होंने दीदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मंडल उपाध्यक्ष दीपक सलूजा ने भी अपने वक्तव्य में दीपा दीदी की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में श्रीमती दीपा – पप्पू धुर्वे ने सभी कार्यकर्ता भाई-बहनों और क्षेत्रवासियों को सादर प्रणाम करते हुए हृदय से धन्यवाद, साधुवाद और आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page