ChhattisgarhDelhiINDIARaipurखास-खबर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ टीम की मुलाकात

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बैठक में अमित शाह ने भाजपा सोशल मीडिया टीम द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी सहित सोशल मीडिया टीम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




