G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही साय सरकार: भाजपा

दिवंगत आरक्षक के बीमा दावे में गड़बड़ी मामले में थाना प्रभारी की गिरफ्तारी को भाजपा ने बताया सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने नारायणपुर में दिवंगत जिला स्ट्राइक फोर्स (डीएसएफ) आरक्षक स्व. धनेश्वर नुरेटी के परिवार से जुड़े बीमा दावा मामले में थाना प्रभारी की गिरफ्तारी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति का प्रमाण बताया है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामलों में सरकार किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी। नारायणपुर में पदस्थ थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव की गिरफ्तारी और न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि कानून सभी के लिए समान है।

पीड़ित परिवारों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि कर्तव्य निभाते हुए जान गंवाने वाले जवानों और उनके परिवारों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्व. धनेश्वर नुरेटी की पत्नी को मिलने वाले एक करोड़ रुपए के दुर्घटना बीमा दावे में अनियमितता और अवैध वसूली का प्रयास किया गया, जो बेहद गंभीर और अमानवीय है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों और पद का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं मिलेगा।

कानून का राज स्थापित: भाजपा

अमित चिमनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कानून का राज है। कोई भी व्यक्ति यदि जनता के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने या रिश्वतखोरी में शामिल होने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आरोपी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से बच नहीं सकता। मामले में फरार अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार और भाजपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page