प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ 21मई 2025// प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाईन आमंत्रित किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा असाधारण प्रतिभा एवं उपलब्धियों वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार साहस समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्र में दिया जाता है। वे बच्चे जो 05 वर्ष एवं इस साल 31 जुलाई 2025 को 18 वर्ष से कम आयु के है और उपरोक्त क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे चुके हैं, वे इस पुरस्कार के पात्र होंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाईन पोर्टल https://awards.gov.in में 01 अप्रैल 2025 से लाइव कर दिया गया है। आवेदन ऑनलाईन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।