G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

बहरमूड़ा में आंगन मिलन उत्सव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और हितग्राहियों का सम्मान

कवर्धा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में 30 सितंबर को इंदौरी मंडल के ग्राम पंचायत बहरमूड़ा में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 और 2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं हितग्राही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी और जिला महामंत्री गौरी देवी साहू ने महिलाओं के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति खरे, पिंगला कुर्रे, ममता साखरे, कीर्ति धृतरा, लहरे गौरी साखरे, चंद्रिका दरिया, शिवकुमारी यादव और ममता साहू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। स्वस्थ शिशु, गर्भवती महिला तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। गर्भवती महिला पूजा कश्यप तथा प्रतियोगिता में शामिल प्रीति लहरिया और ललिता का उल्लेखनीय योगदान रहा।

आयोजन का उद्देश्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं की सहभागिता रही और आंगन मिलन उत्सव संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page