G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

कवर्धा।  कबीरधाम पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में अवैध जुआ एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कवर्धा पुलिस द्वारा पूर्व में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा से संबंधित पंजीबद्ध 03 प्रकरणों मे वांछित आरोपी ग्राम छॉटा निवासी रवि चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

थाना कोतवाली कवर्धा मे ऑनलाइन सट्टा से संबंधित दर्ज अप क्रमांक 153/26, 154/26 एवं 160/26 धारा 07 सार्वजनिक जुआ प्रतिषेध अधिनियम के मामलो मे आरोपियों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने हेतु लिंक एवं यूजर आईडी रवि चन्द्रवंशी द्वारा उपलब्ध कराना पाया गया था। आरोपी रवि चंद्रवंशी लम्बे समय से फरार चल यहा था जिसे पिपरिया क्षेत्र से आज दिनांक 15.07.26 को हिरासत मे लिया गया।

तीनों प्रकरणों में आरोपी रवि चंद्रवंशी की संलिप्तता पाए जाने पर थाना कवर्धा पुलिस द्वारा उसे आज गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया है

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page