बैंक से रकम निकालकर बाहर निकले व्यक्ति से लूटपाट करने वाले आरोपी को आम नागरिकों की तत्परता से रकम सहित पकड़ा गया।
https://youtube.com/shorts/RfEQFKnKbSo?si=SpGK8NXlFO0vHqdk
मौके के नजदीक ड्यूटीरत यातायात आरक्षक द्वारा भी आरोपी को पकड़ने मे किया गया सहयोग
विवरण इस प्रकार है कि गौवाराम वर्मा निवासी नाऊडीह आज दर्रीपारा स्थित स्टेट बैंक शाखा, कवर्धा से अपने परिचित रामेश्वर धृतलहरे के साथ रकम निकालने आया था, जो बैंक से 3,61,900 (तीन लाख इकसठ हजार नौ सौ रुपये) की राशि निकालकर बैंक से बाहर निकलकर मोटरसाइकिल की डिक्की मे रकम रख रहा था। इसी दौरान आरोपी अरमान अली, निवासी बीचपारा, कवर्धा प्रार्थी के साथ छीनाझपटी करते हुए जान से मारने की धमकी देकर नकदी लूटकर भागने लगा।
घटना के तुरंत बाद प्रार्थी ने जोर-जोर से चोर-चोर कहकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद नागरिक, रामेश्वर धृतलहरे तथा अन्य लोगों ने आरोपी का पीछा कर पुराना नगर पालिका परिसर के पास उसे पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने मे मौके मे ड्यूटीरत यातायात आरक्षक द्वारा भी सराहनीय योगदान दिया गया। इसके बाद आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
प्रकरण में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी अरमान अली, निवासी बीचपारा, कवर्धा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत हिरासत में लिया गया है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।
जिला पुलिस कबीरधाम आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस द्वारा प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

