मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से दो घंटे में सक्रिय हुआ आधार कार्डडभरा की संजुक्ता पटेल की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, मिली बड़ी राहत

रायपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किए जाने से लोगों को तत्काल राहत मिल रही है।

इसी क्रम में विकासखंड डभरा के ग्राम खोंधर निवासी संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड तकनीकी कारणों से निष्क्रिय हो गया था। इसके कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए उनके पति नरेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत प्राप्त होते ही ई-जिला प्रबंधक और आधार टीम ने मामले की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की तथा मात्र दो घंटे के भीतर निष्क्रिय आधार कार्ड को पुनः सक्रिय कर दिया। इससे संजुक्ता पटेल की लंबे समय से चली आ रही समस्या का तत्काल समाधान हो गया और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग भी सुगम हो गया।
संजुक्ता पटेल ने त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी शीघ्र समस्या का समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासन के कारण आम नागरिकों का शासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।




