G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

हिन्दू महिलाओं द्वारा थाना का घेराव कर गिरफ्तार हिन्दू भाइयों की नि:शर्त रिहाई की मांग की

हिन्दू महिलाओं द्वारा थाना का घेराव कर गिरफ्तार हिन्दू भाइयों की नि:शर्त रिहाई की मांग की

कवर्धा। कवर्धा जिला के ब्लॉक मुख्यालय पर हिन्दू महिलाओं ने कवर्धा में हुई दो पक्षो में झड़प को लेकर महिलाओं ने मोर्चा खोला, जिले के पंडरिया,बोड़ला, पिपरिया, लोहरा, में भारी संख्या में इकट्ठा हुए और कवर्धा की घटनाओं की घोर निंदा की बात कही हिन्दू को आघात पहुंचा है जिसकी कल्पना नहीं किया जा सकता है पूरे घटनाक्रम की नाकामी सिर्फ शासन प्रशासन की है जो राजनीतिक दबाव में है राजनीतिक इसारे पर कार्य कर रही है छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्य की बात है।

इस दौरान भाजपा जिला महिला की अध्यक्ष मधु तिवारी ने इस घटना को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जल रहा है आज तक कवर्धा जिला में कर्फ़्यू नही लगा और ना ही 144 धारा लगा आज ये सब कांग्रेस सरकार की कमजोरी हैं,पुलिस के सामने कुछ समुदाय के लोग तलवार लेकर खड़े हुए थे लेकिन उनके ऊपर कोई कार्य वाही नही और हिन्दू लोगो को दौड़ा दौड़ा कर डंडे से पीटा गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए कई लोग लहूलुहान हो गए और बड़ी संख्या में उनके ऊपर धारा भी लगाया गया। इस मामले में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कहा का न्याय है,शासन की नाकामी स्पष्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page