ChhattisgarhRaipurखास-खबर
कुलदीप जुनेजा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंग जुनेजा ने विशेष आवासीय योजना, धरमपुरा में क्वींस क्लब के सामने निर्माणाधीन पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। अध्यक्ष जुनेजा ने निर्माणाधीन कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त सड़क निर्माण का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त हाउसिंग बोर्ड डॉ. अय्याज तांबोली, अपर आयुक्त एचके वर्मा एवं उपायुक्त अजीत सिंह पटेल और कार्यपालन अभियंता गहिरवार उपस्थित थे।

