ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया परिक्षेत्र में डड़सेना कलार समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन संमन्न

पंडरिया परिक्षेत्र में डड़सेना कलार समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन संमन्न

कवर्धा/पंडरिया-डड़सेना कलार समाज पंडरिया परिक्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचय सम्मेलन का वृहद् आयोजन बीते दिनों नगर में जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल के मुख्यातिथि व पंडरिया परिक्षेत्र अध्यक्ष बृजनंदन जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र जायसवाल ने कहा कि कोई भी समाज स्वजातीय के आपसी मेलजोल, भाईचारा के साथ बच्चों की अच्छी शिक्षा से प्रगति करता हैं व शिक्षा कोई भी समाज का श्रेष्ठ होता हैं। शिक्षा के बिना कोई भी समाज का विकास संभव नहीं हैं। शिक्षा ही हमारा संगठन का मुख्य उद्देश्य हैं। साथ ही सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ पारिवारिक मिलन,क्षेत्रीय सम्मेलन सामारोह की मुख्य भूमिका हैं । वहीं जिला सचिव श्रवण सिन्हा ने कहा समाज का विकास व नशामुक्त ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके बाद जिला महामंत्री उमराव डड़सेना, जिला उपाध्यक्ष आत्माराम, जिला संरक्षक व्ही.पी.जायसवाल, जिला संरक्षक डॉ. नवल,जिला संरक्षक सालिकराम सहित अन्य ने अपने विचार रखते हुए सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। इसी बीच नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंच में आकर अपना परिचय दिया।उसके बाद जिला अध्यक्ष के अनुमति से शहर पंडरिया युवा मंच कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।और सभी युवा मंच के पदाधिकारीयों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में जिला महामंत्री उमराव डड़सेना,जिला सचिव श्रवण सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष आत्माराम जायसवाल, गजेन्द्र जायसवाल, अवध राम जायसवाल , जिला संरक्षक डॉ. नवल जायसवाल, डॉ. विष्णु जायसवाल, धनीराम जायसवाल, सालिकराम जायसवाल,बोड़ला परिक्षेत्र मीडिया प्रभारी विनोद जायसवाल के साथ समाज के सभी लोग उपस्थित रहेंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page