अभी के दिनों में ठग व्यक्तियों द्वारा व्हाटएप्प मैसेज एवं टेक्सट मैसेज के माध्यम से जिओ या अन्य कंपनियों के नाम से ऑनलाईन नौकरी की पेशकश किया जा रहा


अभी के दिनों में ठग व्यक्तियों द्वारा व्हाटएप्प मैसेज एवं टेक्सट मैसेज के माध्यम से जिओ या अन्य कंपनियों के नाम से ऑनलाईन नौकरी की पेशकश किया जा रहा है। उक्त मैसेज में ठग व्यक्तियों द्वारा मैसेज में प्रेषित लिंक के माध्यम से फार्म की पूर्ति कर अन्य दस्तावेजों को अपलोड करने कहा जा रहा है। उसके बाद प्रोसेसिंग फीस या अन्य कारणों का उल्लेख कर रकम डालने को कहा जाता है। कृपया उक्त प्रकार के मैसेज में ध्यान ना देवें अन्यथा आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। किसी भी ऑनलाईन नौकरी की पेशकश संदेश पर पूर्ण रूप से उसे तस्दीक कर ले। किसी भी प्रकार की होने पर आप तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या टोल फ्री नंबर 155260 में कॉल कर या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ में शीघ्र शिकायत दर्ज करायें।



