ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

भाजपा पिपरिया मंडल का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

भाजपा पिपरिया मंडल का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन।

आज भारतीय जनता पार्टी पिपरिया मंडल के द्वारा बाजार चौक पिपरिया में क्षेत्र में व्यप्त अघोषित बिजली कटौती,खाद,सड़क एवम नगर पंचायत पिपरिया को पूर्ण तहसील के दर्जा देने हेतु पिपरिया मंडल के अध्यक्ष शिवकुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमे मुख्यरूप से भाजपा कवर्धा शहर के मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष ने काँग्रेस सरकार के वादों को याद दिलाते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार विकास के मामले में आज पूर्णतः फैल है,अघोषित बिजली कटौती से किसान परेशान हैं,उन्होंने कहा कि किसान आज खाद के लिए दर दर की ठोकरे खा रहा है। उन्होंने बिजली की समस्या को बताते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव के समय बिजली बिल हाफ का वादा किया था और आज बिजली दर में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी कर किसानो के घर डाका डालने का काम इस सरकार ने किया है। मंडल अध्यक्ष शिवकुमार चंद्रवंशी ने मंडल में व्याप्त सड़क की समस्या बताते हुए कहा कि आज पूरी तरह से सड़क तालाब का रूप ले चुका है।नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की अग्रवाल ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री सम्माननीय डॉ रमन सिंह जी ने हमारे पिपरिया को पूर्ण तहसील हेतु प्रस्तावित किया था और कांग्रेस विधायक ने भी अपने चुनाव के समय पिपरिया को पूर्ण तहसील के दर्जा देने हेतु क्षेत्र की जनता से वादा किया था जो कि आज तक अपूर्ण है ये हमारे पिपरिया क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और ऐसा शौतेला व्यवहार पिपरिया की जनता बर्दास्त नही करेगी जबकि पूरे राज्य में अलग अलग क्षेत्र को पूर्ण तहसील बनाया जा रहा है।मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार वैष्णव ने भी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की गंगाजल की झूठी कसम खाने वाली सरकार,कांग्रेस की शासनकाल में आज किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।

उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ घुरूवाराम साहू,बलुक चंद्रवंशी, राधेलाल,अग्रवाल, झगराम साहू,सुनील साहू महामन्त्री,प्रकाश चंद्रवंशी महामंत्री, दिनेश चंद्रवंशी उपाध्यक्ष,अश्वन साहू मंडल उपाध्यक्ष,लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष,पार्षद कमलकांत नाविक,खिलेश्वर साहू ,अशोक चंद्रवंशी, विजय साहू,खेमराज साहू,रामशरण,संतोष साहू,सुदर्शन, भेषज,प्रमोद,ललित,अजय,सुखचैन,मुनिराम चंद्रवंशी,संजय चंद्रवंशी,दीपक सिंह,शैलेंद्र,भूपेंद्र,ललितकुमार,
पंचू,मंत्री,विजय,मुरली,विनोद,
गोविंदा,दुपेश्वर,मयंक केशरी,शुभम शर्मा, कमलेश चंद्रवंशी , राजा चंद्रवंशी ,राजेश,सरजू,टोकेश्वर, भू
दुर्गाराम,भरत,बिंदु,गणेश,कोमलसिंह,लक्ष्मण,कुमार,रामानुज, पत्रोखन ,बीरबल,जलेश,ईश्वरी धुर्वे बनश , दीपक साहू
सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page