ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
News Ad Slider
जिला युवा कांग्रेस कवर्धा का गौरव दुबे को बनाया गया प्रभारी


विदित हो कि विगत दिनों पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा समस्त जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है|
कवर्धा। कवर्धा जिला प्रभारी के तौर में गौरव दुबे को नियुक्त किया गया है| वह पूर्व में कोरबा जिला के प्रभारी थे उनके मार्गदर्शन में कोरबा जिला युवा कांग्रेस को संगठनात्मक मजबूती मिली| पूर्व कोरबा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने के उपरांत उन्हें कवर्धा जिले का प्रभारी बनाया गया है| आकाश केसरवानी जिला अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित ही गौरव दुबे जी द्वारा हमारे जिले में भी संगठन को मजबूती एवं सक्रियता प्रदान करने के लिए अच्छे कार्य किए जाएंगे| गौरव दुबे जीके प्रभारी नियुक्त होने पर कवर्धा जिला युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।



