G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:वन मंत्री अकबर ने ग्राम चिल्फी में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी।

वन मंत्री अकबर ने ग्राम चिल्फी में ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी

वनमंत्री अकबर ने ग्राम चिल्फी में पट्टा वितरण के लिए 30 जुलाई तक सर्वें करने के निर्देश दिए

कवर्धा 20 जून 2021। प्रदेश के वन, पर्यावरण और परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चिल्फी के ग्रमीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया। मंत्री श्री अकबर ने विश्राग गृह में ग्रामीणों की बैठक लेकर ग्रामीणों की बुनियादी मांग आबादी पट्टा वितरण, पेयजल व्यवस्था,स्वास्थ्य सुविधा के लिए एम्बुलेंस और बस स्टैण्ड की सौदर्यीकरण की मांग रखी। मंत्री अकबर ने ग्रामीणों की सभी मांगों, समस्याआेंं को सुनने के बाद पट्ा वितरण के संबंध में उनके निराकरण के लिए 30 जुलाई तक सर्वें कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि राजस्व अधिकारियों को ग्रामीण जन उनके सर्वें के लिए मदद भी करेंगे। उन्होने कहा कि पात्र हितग्राहियों को आवासी भूमि का पट्टा दिलाना राज्य शासन के प्राथमिकता में शामिल है। सर्वें का कार्य पूरा होने के बाद फिर से ग्रमीणों के बीच बैठक उनके समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होने ग्राम चिल्फी में नवनिर्मित कन्या छात्रावास भवन के बॉड्रीवॉल के लिए पासपास के प्रभावित परिवारों को सर्वें कर प्रभावित प्ररिवारों के अन्य किसी स्थान पर व्यवस्थापन की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। ग्रामीणों ने ग्राम चिल्फी में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के लिए एम्बुलेंस की मांग की। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए शीघ्र एम्बुलेंस उपलब्धता सुनिश्चित कराने की बात कही। चिल्फी के वार्ड क्रमांक 18 के ग्रामीण और महिलाओं ने वार्ड में शुद्धपेयजल के लिए सोलर पम्प की मांग की। बैठक में ग्रामीणों ने अन्य मुलभूत सुविधाओं के लिए विस्तार से अपनी मांग रखी। मंत्री अकबर ने कहा कि सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, वनमंडलाअधिकारी दीलराज प्रभाकर, एसडीएम प्रकाश टंडन, निलंकठ चन्द्रवंशी, बोडला जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता प्रभाती मरकाम, प्रभाती मरकाम, चिल्फी सरपंच पुर्मिणा बाई, सुमरण सिंह मेरावी, पिताम्बर वर्मा एवं ग्रामीणजन विशेष रूप से उपस्थि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page