G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : काउसंलर्स पद पर भर्ती हेतु 16 मार्च को आयोजित साक्षात्कार की सूची तैयार

कवर्धा : जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया कि संकल्प परियोजना अंतर्गत कार्यालय जिला परियोजना, लाईवलीहुड कॉलेज, महराजपुर में काउसंलर्स पद पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति निराकरण उपरान्त पात्र, अपात्र, मेरिट सूची एवं साक्षात्कार के लिए सूची तैयार की गई है। साक्षात्कार का आयोजन 16 मार्च को सुबह 10.30 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (जिला सत्र एवं न्यायालय रोड, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय के प्रथम तल) में किया गया है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण-पत्र, कार्यानुभव प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित 1 सेट छायाप्रति के साथ नियत तिथि एवं समय में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी पात्र, अपात्र, मेरिट सूची एवं साक्षात्कार सूची कार्यालय के सूचना पटल एवं कबीरधाम जिला की वेबसाइट से अवलोकन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page