ChhattisgarhRaipur
News Ad Slider
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग स्थगित


रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की 23 दिसंबर को आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा इस आशय का पत्र सभी जिला कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी बाल संरक्षण अधिकारी को जारी किया गया है। जारी पत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष की अध्यक्षता में 23 दिसंबर को अपरान्ह 4 से 5 बजे तक आयोजित होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को अपरिहार्य कारणवश स्थगित किये जाने का उल्लेख है। पत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की नई तिथि पृथक से अवगत कराया जाएगा।


