छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर ऑनलाइन क्विज का आयोजन, 107 प्रतिभागियों में 105 को प्रमाण पत्र वितरित

प्रतियोगिता जारी रहेगी 10 नवम्बर तक, बनिये हिस्सा और पाएं प्रमाण पत्र
कवर्धा। आज 1 नवम्बर को पूरे राज्य में छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज छत्तीसगढ़ राज्य का 20वाँ स्थापना दिवस है और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केटीसी फाउंडेशन, केटीसी मीडिया, द पब्लिक न्यूज़ एवं एपी न्यूज़ के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं छत्तीसगढ़ से जुड़े तथ्यों के संबंध में ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें आज प्रथम दिन 107 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और आयोजक द्वारा क्विज क्वालीफाई करने वाले 105 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यह क्विज 10 नवम्बर 2020 तक खेली जाएगी।

अगर आप भी होना चाहते हैं शामिल इस प्रतियोगिता में और पाना चाहते हैं प्रमाण पत्र तो नीचे दिए लिंक पर जाकर इस क्विज का हिस्सा बन सकते हैं।




