G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Madhyapradesh

MP उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, सुमावली से अजब कुशवाहा, बदनावर से अभिषेक सिंह, पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ला को टिकट..देखिए सूची

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आगामी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 9 और प्रत्याशियों की घोषणा की है। कांग्रेस ने सुमावली से अजब कुशवाहा, बदनावर से अभिषेक सिंह टिक्कू, पोहरी से हरिवल्लभ शुक्ला, सुवासरा से राकेश पाटीदार, मुंगावली से कन्हैया राम लोधी, सुरखी से पारुल साहू को टिकट देकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं जौरा से पंकज उपाध्याय, ग्वालियर ईस्ट से सतीश सिकरवार, मांधाता से उत्तम राज नारायण सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके पहले मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 15 नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।
पूर्व में घोषित उम्मीदवारों की सूची
दिमनी- राघवेंद्र सिंह तोमर
अंबाह (सुरक्षित)- सत्यप्रकाश सिकरवार
गोहद (सुरक्षित)- मेवाराम जाटव
ग्वालियर- सुनील शर्मा
डबरा- सुरेश राजे
भांडेर- फूल सिंह बरैया
करेरा (सुरक्षित)- प्रगीलाल जाटव
बमोरी- कन्हैयालाल अग्रवाल
अशोकनगर- आशा दोहरे
अनूपपुर (सुरक्षित)- विश्वनाथ सिंह कुंजाम
सांची (सुरक्षित)- मदनलाल चौधरी
आगर (सुरक्षित)- विपिन वानखेड़े
हाटपिपल्या- राजवीर सिंह बघेल
नेपानगर  (सुरक्षित)- राम किशन पटेल
सांवेर (सुरक्षित)- प्रेमचंद गुड्डू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page