G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

रायपुर में लॉकडाउन की 28 सितम्बर को होगी समीक्षा बैठक, कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने दिया बयान

रायपुर। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है। राजधानी में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन लागू है। जो 28 सितंबर तक लागू रहेगा।

दूसरी ओर अब सरकार लॉकडाउन की अवधी बढ़ाने या फिर खोलने को लेकर चर्चा के लिए 28 तारीख को समीक्षा बैठक बुलाई है। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने मीडिया को जानकारी दी कि लॉकडाउन की अंतिम तारीख़ 28 सितम्बर है। इस दिन लॉकडाउन की अवधी बढ़ाने या​ फिर नहीं बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी।

समीक्षा बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा कि लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। बताते चले कि लॉकडाउन में भी राजधानी रायपुर में कोरोना के केस में कमी नहीं आ रही है। जिसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि सख्त लॉकडाउन से कोरोना की चैन टूटेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page