G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

कृषि बिल के खिलाफ किसानों का भारत बंद, प्रियंका बोलीं- खरबपतियों का गुलाम बनने किसानों को किया जा रहा मजबूर

नई दिल्ली। कृषि बिल के खिलाफ देश भर में किसानों में गुस्सा दिख रहा है। इसी क्रम में अब भारतीय किसान यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने आज देश में चक्काजाम का एलान किया है। दूसरी ओर कांग्रेस नेता भी मोदी सरकार से सवाल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

बताते चले कि देश के 31 संगठन ने कृषि बिल के खिलाफ शामिल हो रहे हैं। वहीं किसान संगठनों को कांग्रेस, RJD, समाजवादी पार्टी, अकाली दल, AAP, TMC समेत कई पार्टियों का भी समर्थन मिला है। किसानों के भारत बंद के ऐलान से पहले ही तीन दिवसीय रेल रोको अभियान की शुरूआत गुरुवार से हो गई। किसान आज भी रेलवे ट्रैक पर बैठक किसान विरोधी बिल वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा। न दाम मिलेगा, न सम्मान। किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है। हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page