G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भारत के ओलंपिक सपने को साकार करने साइकिल चलाएंगे कबीरधाम के युवा

29 नवंबर को कवर्धा में निकलेगी साइकिल रैली, ‘संडेज ऑन साइकिल’ का होगा 100वां ऐतिहासिक संस्करण

सुबह 7:30 बजे स्वामी करपात्री आउटडोर स्टेडियम से शुरू होगी रैली, वीर जयस्तंभ तक जाएगा साइकिल मार्च

कवर्धा। भारत के ओलंपिक सपने और खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 29 नवंबर को कबीरधाम जिले में ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। मेरा युवा भारत (माय भारत), कवर्धा द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवा, खिलाड़ी और खेल प्रेमी साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे स्वामी करपात्री आउटडोर स्टेडियम, कवर्धा से होगी। साइकिल रैली यहां से वीर जयस्तंभ तक जाएगी और वापस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी। आयोजकों ने जिले के युवा मंडलों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ओलंपिक के तीन मूल्यों पर आधारित आयोजन

‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण भारत के ओलंपिक आंदोलन और भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के देश के सपने को समर्पित है। आयोजन की थीम ओलंपिक के तीन मूलभूत मूल्यों उत्कृष्टता, सम्मान और मित्रता पर आधारित है। इसके माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा।

फिटनेस को जन आंदोलन बनाने की पहल

दिसंबर 2024 में शुरू हुआ ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान आज देशव्यापी जनभागीदारी का माध्यम बन चुका है। इसके जरिए प्रधानमंत्री के संदेश ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

साइकिलिंग से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलता है। माय भारत, कवर्धा ने जिले के युवाओं और नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेकर फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने तथा स्वस्थ, सक्रिय और खेलप्रेमी भारत के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page