G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर मिराज जंक्शन-सांतरागाछी के मध्य वन-वे स्पेशल ट्रेन का संचालन

रायपुर । छठ महापर्व के बाद यात्रियों की बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01478 मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन का एक ट्रिप के लिए संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं रायगढ़ स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी ।

गाड़ी संख्या 01478 मिराज जंक्शन-सांतरागाछी वन-वे पूजा स्पेशल ट्रेन रविवार, दिनांक 22 नवम्बर 2026 को मिराज जंक्शन से 18.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा दूसरे दिन सोमवार, 23 नवंबर 2026 को गोंदिया आगमन 17.50 बजे, प्रस्थान 17.55 बजे, दुर्ग आगमन 19.55 बजे प्रस्थान 20.00 बजे, रायपुर आगमन 21.00 बजे प्रस्थान 21.05 बजे, बिलासपुर आगमन 23.05 बजे प्रस्थान 23.15 बजे, तीसरे दिन मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को रायगढ़ आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.20 बजे होते हुए सांतरागाछी स्टेशन 13.00 बजे पहुंचेगी।

कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 08 शयनयान श्रेणी (स्लीपर), 09 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जनरल) एवं 02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

ठहराव: यह स्पेशल ट्रेन पंधारपुर, कुरदुवाड़ी, दौण्ड, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगाव, मनमाड़, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर एवं खड़गपुर स्टेशनों में ठहराव के साथ चलेगी।

यात्रियों से आग्रह है कि वे इस विशेष ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं आरक्षण संबंधी जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in, NTES ऐप अथवा रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page