G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

चक्रवात से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश

आरबीसी 6-4 के तहत मिलेगी आर्थिक सहायता, बीमित किसानों को फसल बीमा योजना से दिलाई जाएगी दावा राशि

रायपुर, 20 नवंबर। चक्रवात ‘अकवान’ के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार ने प्रभावित किसानों को राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को आश्वस्त किया है कि नुकसान की भरपाई के लिए सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चक्रवात के कारण जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। सर्वेक्षण के आधार पर पात्र किसानों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

सर्वे के आधार पर तय होगी सहायता राशि

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का आकलन कराएगा। सर्वेक्षण में सामने आने वाली क्षति के आधार पर किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्रतानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बीमित किसानों को मिलेगा बीमा का लाभ

जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा कराया है, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्र बीमा दावा राशि दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। राज्य सरकार का प्रयास है कि चक्रवात से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान के बाद उन्हें नियमानुसार आर्थिक संबल मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page