G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सेवा पखवाड़ा के तहत नवघटा हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान

कवर्धा। माय भारत कवर्धा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल नवघटा परिसर में स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माय भारत टीम के साथ सभी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों एवं युवाओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन माय भारत कवर्धा के जिला युवा अधिकारी राज पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। अभियान को सफल बनाने में यूथ वॉलंटियर पंकज चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी एवं अजय जायसवाल का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार और ग्रामीण युवाओं की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page