G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सेवा संकल्प अभियान में जिलेवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता आवश्यक: कलेक्टर तुलिका प्रजापति

कलेक्टर ने कबीरधाम के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं विद्यार्थियों से अभियान से जुड़ने की अपील की

कवर्धा। कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर  तुलिका प्रजापति ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा विद्यार्थियों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से जिले में सेवा भावना, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान की सफलता केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, मातृशक्ति, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जिले के सभी नागरिकों से अपनी क्षमता और रुचि के अनुरूप सेवा गतिविधियों में सहभागी बनने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page