G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

33 साल से पर्यावरण संरक्षण में जुटा जंगल मितान, 50 पर्यावरण मितानों का सम्मान

जंगल मितान के प्रयास अनुकरणीय : डॉ. पाठक

बिलासपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गठित संस्था जंगल मितान का 33वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 पर्यावरण मितानों को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान प्रमाण-पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए गए।

मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरतों में शामिल है। जंगल मितान द्वारा तीन दशक से अधिक समय से पर्यावरण के प्रति जनजागृति के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने संस्था के संस्थापक चंद्र प्रकाश वाजपेयी द्वारा 33 वर्षों से लगातार पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

बच्चों को जंगल भ्रमण और ट्रेकिंग का प्रशिक्षण

संस्था के संस्थापक चंद्र प्रकाश वाजपेयी ने बताया कि जंगल मितान का मुख्य कार्यालय अचानकमार शिवतराई में है। यहां समय-समय पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देने के साथ जंगल भ्रमण, ट्रेकिंग, ग्रामीण खेल और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं।

पौधारोपण मानव जीवन के लिए भी जरूरी : डॉ. जितपुते

डॉ. शकुंतला जितपुते ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन के लिए भी इसका विशेष महत्व है। उन्होंने नवग्रह वाटिका की जानकारी देते हुए चंद्र प्रकाश वाजपेयी के पर्यावरणीय कार्यों की सराहना की। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय सिन्हा, डॉ. मंतराम यादव और महेश श्रीवास ने भी विचार व्यक्त किए और संस्था के संस्थापक चंद्र प्रकाश वाजपेयी तथा अध्यक्ष चंद्र प्रदीप वाजपेयी को बधाई दी।

समारोह में अक्षय अलकारी, राजेंद्र मौर्य, संतोष कश्यप, कमलेश्वर साहू, शैलेश शुक्ला, विशाल साहू, इतवारी राम साहू, श्याम मोहन दुबे, ईशान यादव, दिग्वेश्वरी पटेल, विट्ठल भाई पटेल, संतेश्वर पटेल, अमित रंजन पांडेय, प्रवीण राही, आंचल राही, आयांश यादव, दिग्विजय पाठक, कपिल नारायण साहू, दुजराम भेड़पाल, अमित केवट, मयंक केवट, कान्हा यादव, अनुराग देवांगन, दिव्यांशु यादव, मयंक श्रीवास, प्रांजल यादव, लव पाल, कमल केवट, इंद्रजीत सिंह सोहेल, ओम प्रकाश देवानी, लक्ष्मी नारायण साहू, अंबिकेश कुमार साहू, संतोष निषाद, सुशील कुमार सरकार, प्रबल कुमार राय, प्रमोद ठाकुर, गोविंद राम पटेल और श्वेता पांडेय सहित पर्यावरण मितानों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, साहित्यकार और नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष चंद्र प्रदीप वाजपेयी, डॉ. विवेक सिंह चंदेल, पप्पू, देवेंद्र मिश्रा, शत्रुघ्न सिकरवार और डॉ. उषा किरण वाजपेयी ने किया। संचालन चंद्र प्रकाश वाजपेयी ने तथा आभार प्रदर्शन चंद्र प्रदीप वाजपेयी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page