G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarhINDIARaipur

असम के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट, सहायता राशि का चेक सौंपा

रायपुर, 15 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल  रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका ने भी मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा। यह राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए दी गई है।

राज्यपाल श्री रमेन डेका 16 अगस्त को असम के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page