प्रेस क्लब में अध्यक्ष नरेश गनशानी ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

संवाददाता : श्रवण कुमार ध्रुव

बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलौदाबाजार प्रेस क्लब में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद परिसर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंज उठे।

अध्यक्ष नरेश गनशानी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता में पत्रकारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी, सचिव दलजीत सिंह चावला, जयनारायण केशरवानी, शिवशंकर अग्रवाल, विमल गोविंद, राजेश्वर गिरी, विजय शंकर तिवारी, राघवेंद्र सिंह, मिथिलेश वर्मा, गोविंद रात्रे, राजा वालेचा, पुष्पकांत मेजर, संतोष यादव, श्रवण कुमार ध्रुव, आभास शर्मा, मोहन मरकाम, तुलसी साहू, गणेश साहू, शंकर दुलानी, शलभ बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
