कबीरधाम में अब तक 425.8 मिमी औसत वर्षा
कुकदूर में सबसे अधिक 652.7 मिमी, पिपरिया में 590.6 मिमी बारिश दर्ज
कवर्धा, 10 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले में 1 जून से 10 अगस्त 2026 तक 425.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा की स्थिति अलग-अलग रही।
अब तक कुकदूर तहसील में सबसे अधिक 652.7 मिमी तथा पिपरिया में 590.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं कवर्धा में 418.1 मिमी, पंडरिया में 363.3 मिमी, बोड़ला में 361.6 मिमी, सहसपुर लोहारा में 329.6 मिमी, रेंगाखार में 391.0 मिमी तथा कुण्डा में 299.1 मिमी वर्षा हुई है।
पिछले 24 घंटे में 2.5 मिमी औसत बारिश
10 अगस्त की स्थिति में पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 2.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में कुकदूर में सबसे अधिक 10.0 मिमी बारिश हुई। पंडरिया में 3.1 मिमी, रेंगाखार में 3.0 मिमी, बोड़ला में 2.6 मिमी तथा कुण्डा में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
वहीं कवर्धा, सहसपुर लोहारा और पिपरिया तहसील में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।



