G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamRaipurखास-खबर

अमरकंटक पहुंचे कांवड़ियों ने की व्यवस्थाओं की सराहना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का जताया आभार

कवर्धा। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अमरकंटक पहुंचे कांवड़ यात्रियों ने मृत्युंजय आश्रम में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस वर्ष यात्रा के दौरान भोजन, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर होने से उन्हें काफी सुविधा मिली।

ग्राम मोटीयारी और चिमरा के शिव भक्त अमरकंटक पहुंचे, जहां उन्होंने मृत्युंजय आश्रम में निःशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ लिया। आश्रम में बड़ी संख्या में पहुंच रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए स्वयंसेवक लगातार जुटे हुए हैं।

ग्राम मोतीयारी के ईश्वर जायसवाल ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और सीमा क्षेत्रों में भी दिक्कतें होती थीं, लेकिन अब उप मुख्यमंत्री की पहल से विभिन्न स्थानों पर बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

श्रद्धालुओं ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में सभी आवश्यक सुविधाएं मिलीं, जिससे कांवड़ यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुविधाजनक बनी है।

प्रशासन के अनुसार, अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम के अलावा राजानवागांव धान खरीदी केंद्र, नया मंडी परिसर कवर्धा, पुराना रेस्ट हाउस-छिरहा, अंबेडकर भवन कवर्धा, डोंगरिया मेला परिसर, लमनी, भोरमदेव तालाब के उस पार स्थित धर्मशाला तथा खुड़िया में भी कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page