दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस दो दिन रहेगी रद्द

बिलासपुर । पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और मुख्य लाइन कनेक्टिविटी कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस बिलासपुर से रद्द रहेगी। वहीं 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस बक्सर से निरस्त रहेगी।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। 26 और 29 सितंबर को ट्रेन नंबर 17007 चार्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस किउल-मुंगेर-बरौनी मार्ग से चलेगी। वहीं 25, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस मुंगेर-किउल मार्ग से संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले NTES, RailOne ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



