G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

शासन में अधिकारी अनियंत्रित सांसदों की सुन नही रहे है जनता तो बेबस है

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल विजय बघेल अधिकारियों के आगे बेबस और लाचार नजर आ रहे है। सरकार के मुखिया से शिकायत के बावजूद अधिकारियों के व्यवहार में कोई सुधार नही आया।तो उन अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष के पास करना पड़ रहा है। समझ सकते है प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता कितनी चरम पर है। जब सांसद, विधायक, महापौर अपने ही सरकार में अधिकारियों के रवैया को लेकर सार्वजनिक तौर पर नाराजगी जाहिर कर रहे है। बात नही सुनने और जनप्रतिनिधि का सम्मान नही करने का आरोप लगा रहे है। ऐसे में समझ सकते है आम जनता के साथ ये कैसा व्यवहार करते होंगे? आमजनता तो इन अधिकारियों के केबिन में जाने में भी घबराते होंगे? एसपी की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सामने गृहमंत्री के साथ हुई एसपी की नोक झोंक किसी से छुपी नही है. बेमेतरा जिला के कन्या विवाह कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी अधिकारियों के व्यवहार को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जाहीर कर चुके है। सांसद भोजराज नाग तो बात नही मानने वाले अधिकारियों को लेकर उल्टा लटकाने जैसे धमकी दे दिए। इतना सब होने के बावजूद सरकार के मुखिया इन मामलों को संज्ञान में लिये न अधिकारी अपने बर्ताव में सुधार किये।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा ढाई साल की सरकार में जनता छोटे छोटे विभागीय कामो को लेकर लगातार शिकायत कर रही है। सुशासन तिहार दो बार हुआ दोनों बार मे जनसमस्या से जुड़ी लाखो आवेदन आये ये इस बात का प्रमाण है कि जनता का काम कही नही हो रहा है। ऐसे में सरकार क्यों अधिकारियों के खिलाफ कड़े कदम क्यो नही उठा रही है। आखिर अधिकारी इतनी दमदारी से जो करना है कर लो किसके दम पर कह रहे है? कौन अधिकारियों को इतनी हिमाकत करने की छूट दे रखा है? सरकार के मुखिया आखिर इन पर लगाम क्यो नही लगा रहे है? काँग्रेस मांग करती है प्रदेश से प्रशासनिक अराजकता खत्म होनी चाहिये। जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की बात सुनी जानी चाहिए।ऐसे अराजकता फैलाने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page