G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

बिलासपुर केंद्रीय जेल पहुंचे डीजी जेल, कैदियों को पढ़ाई से रोजगार तक कई नई सुविधाओं की मंजूरी

बिलासपुर। जेल महानिदेशक (डीजी जेल) हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कैदियों के कल्याण और कौशल विकास के लिए कई नई सुविधाओं को मंजूरी दी गई।

निरीक्षण की सबसे खास बात यह रही कि डीजी जेल ने स्वयं कैदियों की अंग्रेजी की कक्षा ली। उन्होंने भाषा सीखने के महत्व पर जोर देते हुए कैदियों को अध्ययन और व्यक्तित्व विकास से जुड़े उपयोगी सुझाव दिए।

डीजी जेल ने जेल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कलर ऑफसेट प्रिंटिंग मशीन तथा एलईडी बल्ब और ट्यूबलाइट निर्माण इकाई स्थापित करने की स्वीकृति दी। शिक्षा के लिए स्मार्ट बोर्ड लगाने और जेल लाइब्रेरी में टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस और हितवाद जैसे प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

कैदियों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए 20 आरओ वाटर प्यूरीफायर, रसोई के लिए ऑटोमेटिक रोटी मेकर मशीन, 2,000 थाली सेट तथा महिला जेल परिसर के लिए इन्वर्टर उपलब्ध कराने की भी मंजूरी दी गई।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी जेल एस.एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी, जेल चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page