G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

मठपारा में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार

4,900 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त, जमानत पर रिहा

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मठपारा क्षेत्र में संचालित एक जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से 4,900 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मठपारा स्थित कन्हैया गुप्ता के घर के सामने परछी में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप के निर्देश पर उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने किशन जायसवाल, घनश्याम ठाकुर, बिरेन्द्र यादव, आशीष यादव, अनुपम तिवारी, सूरज यादव, दुर्गेश मानिकपुरी और कन्हैया गुप्ता को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 4,900 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की गई।

इस मामले में थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 308/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2023 की धारा 3(2) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। मामला जमानती होने के कारण सभी आरोपियों को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page