G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मोहला के हेमंत को मिली बिजली बिल से राहत, हजारों रुपये की बचत

सौर ऊर्जा अपनाकर स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक बचत की दिशा में बढ़ाया कदम

रायपुर, 3 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित कर लोग बिजली खर्च में कमी ला रहे हैं और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रहे हैं।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला निवासी  हेमंत कुमार साहू इस योजना के सफल लाभार्थियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर में सौर ऊर्जा आधारित विद्युत प्रणाली स्थापित कर बिजली खपत में उल्लेखनीय कमी की है।

10 हजार रुपये तक के बिजली बिल से मिली राहत

श्री हेमंत कुमार साहू ने बताया कि सोलर सिस्टम लगाने से पहले उनके घर का बिजली बिल लगभग 10 हजार रुपये तक आता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सौर प्रणाली स्थापित होने के बाद बिजली बिल में काफी कमी आई है, जिससे परिवार को हर महीने आर्थिक राहत मिल रही है।

उन्होंने बताया कि अब घर की अधिकांश विद्युत जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। इससे पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता कम हुई है और घरेलू खर्च में भी बचत हो रही है।

आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण

श्री साहू ने कहा कि सौर ऊर्जा प्रणाली केवल आर्थिक रूप से लाभदायक नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से स्वच्छ और हरित भविष्य के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं और सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च कम करने के साथ देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भागीदारी निभाएं।

उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page