G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर, 3 अगस्त। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सोमवार को सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित अपने निज निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरीय क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पेयजल, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पर्यटन विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं। मंत्री ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से अवलोकन करते हुए विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने और प्रकरणों की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जनता का विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है। शासन की योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल होगा, जब प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान हो। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों और शासन के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम है, जिससे लोगों को बिना अनावश्यक भटकाव के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से जनप्रतिनिधि और प्रशासन लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी लापरवाही के पहुंचे तथा जनसमस्याओं के समाधान में मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page