G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

रायपुर, 31 जुलाई। जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 श्री गुलजारी लाल तम्बोली को अर्द्धवार्षिकी सेवानिवृत्ति पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

श्री तम्बोली ने वर्ष 1990 में अविभाजित मध्यप्रदेश के मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एमपीआरएसटी) में अपनी शासकीय सेवा शुरू की थी। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद वर्ष 2008 में वे प्रतिनियुक्ति पर जनसंपर्क विभाग में पदस्थ हुए और लगभग 18 वर्षों तक विभाग में अपनी सेवाएं दीं।

विदाई समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा ने श्री तम्बोली की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अपर संचालक श्री आलोक देव ने भी श्री तम्बोली के साथ कार्य करने के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी सरलता, मिलनसारिता और कार्य के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

अपने उद्बोधन में श्री गुलजारी लाल तम्बोली ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सहकर्मियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सके। समारोह में जनसंपर्क संचालनालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page