G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

रायपुर केंद्रीय जेल की मुलाकात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव, सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

रायपुर, 31 जुलाई। केंद्रीय जेल रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय प्रतिबंधित वस्तुओं की जेल परिसर में संभावित घुसपैठ रोकने के लिए एहतियातन लिया गया है।

केंद्रीय जेल अधीक्षक के अनुसार, पिछले माह बंदियों से मुलाकात के दौरान कुछ परिजनों ने दैनिक उपयोग की सामग्री में प्रतिबंधित वस्तुएं छिपाकर जेल के भीतर पहुंचाने का प्रयास किया था। हालांकि जेल प्रशासन की सघन तलाशी और सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के चलते सभी प्रयास विफल कर दिए गए तथा प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब बंदियों के दैनिक उपयोग की कुछ चयनित सामग्री जेल कैंटीन से खरीदकर उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं अन्य सभी स्वीकृत सामग्री पूर्व की तरह नियमानुसार बंदियों के परिजन उपलब्ध करा सकेंगे।

जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है और इसका उद्देश्य केवल जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। प्रशासन के अनुसार जेल कैंटीन में उपलब्ध कराई जाने वाली सभी वस्तुएं गुणवत्तापूर्ण होंगी तथा उनकी कीमतें सामान्य बाजार दरों से कम रखी गई हैं, ताकि बंदियों के परिजनों पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page