G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

विकास का कोई विकल्प नहीं : टंक राम वर्मा

विकास का कोई विकल्प नहीं : टंक राम वर्मा

टंडवा में 8.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, दो प्रमुख सड़कों का भूमिपूजन

रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड अंतर्गत ग्राम टंडवा में 8.32 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं है और राज्य सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री ने 444.55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दैहानपारा से झोपड़ापारा-बैकुंठ सड़क (2.675 किमी) तथा 387.69 लाख रुपये की लागत वाली टंडवा से बैकुंठ सड़क (2.65 किमी) का भूमिपूजन किया। इसके अलावा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में 5 लाख रुपये की लागत से बने साइकिल स्टैंड और 10 लाख रुपये के प्रार्थना शेड का लोकार्पण भी किया।

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

टंक राम वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की लंबे समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में भी इस सड़क को स्वीकृति मिली थी, लेकिन तत्कालीन परिस्थितियों के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब क्षेत्र को एक नहीं बल्कि दो प्रमुख सड़कों की सौगात मिली है।

उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा समय की बचत होगी।

पंचायत में हुए 77 लाख रुपये के विकास कार्य

मंत्री ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में पंचायत क्षेत्र में लगभग 77 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें महतारी सदन, पीडीएस भवन, शेड निर्माण, उद्यान विकास, शौचालय, साइकिल स्टैंड और स्मार्ट क्लास जैसी जनहितकारी परियोजनाएं शामिल हैं।

युवाओं को दिया कर्म और सेवा का संदेश

छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए टंक राम वर्मा ने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनसेवा, गरीबों के आंसू पोंछना और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, न कि सत्ता का प्रदर्शन करना।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसकी प्रशंसा या आलोचना से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है। ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना ही सफलता का मार्ग है। रामचरितमानस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “परहित सरिस धर्म नहीं भाई”, अर्थात दूसरों के जीवन में खुशी और मुस्कान लाना सबसे बड़ा धर्म है।

कार्यक्रम में जिला एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी, सरपंच, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, ग्रामीण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page