G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

धर्म नगरी कवर्धा में निकली गो सम्मान आव्हान अभियान की भव्य कलश यात्रा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

धर्म नगरी कवर्धा में निकली गो सम्मान आव्हान अभियान की भव्य कलश यात्रा, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

कवर्धा। देशव्यापी गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत रविवार, 27 जुलाई को धर्म नगरी कवर्धा में हजारों गौ सेवकों ने गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के समर्थन में विशाल आयोजन किया। अभियान के माध्यम से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा केंद्रीय गौ मंत्रालय के गठन की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

अभियान के दौरान चलाए गए प्रार्थी हस्ताक्षर अभियान में 1 लाख 56 हजार 249 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया। आयोजकों ने इसे गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनसमर्थन का बड़ा प्रमाण बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत पुराना मंडी परिसर में वैदिक यज्ञ के साथ हुई। इसके पश्चात “श्री राम जय राम जय जय राम” बीज मंत्र का सामूहिक जाप एवं गौ माता का पूजन किया गया। मातृशक्ति ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गौ सेवक शामिल हुए।

कलश यात्रा के उपरांत सभी गौ सेवक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। आयोजन के दौरान गौ संरक्षण, संवर्धन एवं भारतीय संस्कृति में गौ माता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

आयोजकों के अनुसार यह गो सम्मान आव्हान अभियान जगत जननी गौ माता एवं नंदी बाबा के सान्निध्य में संचालित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौ सेवकों, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page