G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए 175 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

https://x.com/i/status/2075572668670366194

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु 175 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। केंद्र सरकार की यह परियोजना राज्य के रेल नेटवर्क को अधिक सक्षम, आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसके साथ ही माल और यात्री परिवहन की दक्षता बढ़ेगी तथा रेलवे संचालन अधिक प्रभावी और सुगम बनेगा। यह परियोजना भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेलवे अधोसंरचना को भी मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास जताया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page