G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

सफलता की कहानी: समय पर खाद, बीज और ऋण से बढ़ा किसान का आत्मविश्वास

रायपुर, 6 जुलाई 2026। समय पर खाद, उन्नत बीज और कृषि ऋण मिलने से सुकमा जिले के किसान हड़मा राम मरकाम ने बिना किसी परेशानी के खरीफ फसल की तैयारी पूरी कर ली। जिला प्रशासन की सक्रिय पहल से उन्हें समय पर कृषि आदान उपलब्ध हुए, जिससे खेती का कार्य समय पर शुरू हो सका।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से पहले किसानों तक खाद, उन्नत बीज और अन्य कृषि सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में दूरस्थ गांवों तक भी कृषि आदान पहुंचाए गए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

सुकमा जिले के रानीबहाल गांव के प्रगतिशील किसान हड़मा राम मरकाम करीब 32 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। उन्हें छिंदगढ़ सहकारी समिति के माध्यम से 3.50 लाख रुपये का सब्सिडीयुक्त कृषि ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने समय पर खाद और उन्नत बीज खरीदकर खेती की सभी तैयारियां पूरी कर लीं।

हड़मा राम मरकाम ने बताया कि समय पर ऋण और कृषि सामग्री मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो गई और वे बिना देरी के बोआई की तैयारी कर सके। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं, जिससे किसानों को समय पर और उचित दर पर कृषि सामग्री मिल रही है।

यह पहल दर्शाती है कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और प्रशासन की समयबद्ध कार्यप्रणाली से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है। समय पर मिली सहायता से किसान बेहतर खेती कर रहे हैं और इस खरीफ सीजन में अच्छी उपज तथा अधिक आय की उम्मीद जता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page