सिल्हाटी मंदिर में चोरी, भोले नाथ बाबा जी का त्रिकुंड और गौरी माता का मुकुट ले उड़े अज्ञात चोर
https://youtube.com/shorts/6pSCBuB7RKc?si=1vHtSsoLJsZfJUQT
बोड़ला, 5 जुलाई 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्हाटी में स्थित मंदिर में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से भोले नाथ बाबा जी का त्रिकुंड तथा गौरी माता का मुकुट चोरी कर ले गए।दोनों आभूषणों का कुल वजन लगभग 18 तोला चांदी बताया जा रहा है।
https://youtube.com/shorts/eDjda5iaTSw?si=Gu8SQa06jUG8C-ir
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार तड़के लगभग रात 2:14 बजे की बताई जा रही है। चोरी की घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। धार्मिक स्थल में हुई इस वारदात से क्षेत्रवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।
घटना की जानकारी संबंधित पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए धार्मिक आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


