G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKorbaRaipurखास-खबर

डीएमएफ की 1.81 करोड़ की सड़क से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, 4.40 किमी मार्ग बना विकास की नई राह

कोरबा। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) निधि से कोरबा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में 180.93 लाख रुपये की लागत से मुढ़ापार-धतूरा-कोरबी-खम्हरिया मार्ग के 4.40 किलोमीटर लंबे हिस्से का नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है। 15 अप्रैल 2026 को पूर्ण हुए इस कार्य से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने लगी है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तैयार इस परियोजना ने वर्षों पुरानी सड़क समस्या का समाधान किया है। पहले बरसात में सड़क कीचड़ और जलभराव से प्रभावित रहती थी, जिससे विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

नई सड़क बनने से अब स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंच आसान हो गई है। किसानों को अपनी उपज समय पर बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिल रही है, जिससे उनकी आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार सहित ग्रामीण जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और डीएमएफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क ने उनके दैनिक जीवन को काफी आसान बना दिया है। यह परियोजना खनन प्रभावित क्षेत्रों में डीएमएफ निधि के प्रभावी और जनहितकारी उपयोग का सफल उदाहरण बनकर सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page