G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण, मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान


केदार कश्यप बोले- शिक्षा, संगठन और संस्कार से समाज होगा मजबूत

रायपुर, 30 जून। केदार कश्यप ने मंगलवार को रायपुर के महादेव घाट में आयोजित छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन के लोकार्पण, सम्मान समारोह और वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया तथा शिक्षा, खेल और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

मंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी शिक्षा, संगठन और संस्कार होते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के युवा शिक्षा, प्रशासन, तकनीक, व्यवसाय, खेल और जनप्रतिनिधित्व जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो विकसित छत्तीसगढ़ की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संवाद, संस्कार और नई पीढ़ी के मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा। यहां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

केदार कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समाज के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति, छात्रवृत्ति, आवासीय विद्यालय, कौशल विकास, वनाधिकार, स्वरोजगार और महिला स्व-सहायता समूहों के सशक्तिकरण जैसी योजनाओं से समाज को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से अपनी परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा युवाओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, डिजिटल तकनीक और स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विकास मरकाम, नंदकुमार साय सहित समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page