G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

पशुधन विभाग की योजना से बदली किसान सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी


किसान क्रेडिट कार्ड से मिला 30 हजार का ऋण, मुर्गी पालन से हर साल 80 हजार रुपये का शुद्ध लाभ

रायपुर, 26 जून। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम उल्लूर निवासी किसान सदाशिव कुरगुड़ ने पशुधन विकास विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया और आज आत्मनिर्भर बनकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

कृषि कार्य के साथ अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित करने की इच्छा रखने वाले सदाशिव के सामने आर्थिक संसाधनों की कमी बड़ी बाधा थी। इसी दौरान उन्हें पशुधन विकास विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी मिली। विभाग के मार्गदर्शन से उन्हें बैंक के माध्यम से 30 हजार रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने चूजे खरीदे और मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया।

पशुधन विकास विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन, नियमित देखभाल और बेहतर प्रबंधन के कारण उनका व्यवसाय लगातार बढ़ता गया। वर्तमान में वे मुर्गी पालन से प्रतिवर्ष लगभग एक लाख रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं, जिसमें करीब 80 हजार रुपये का शुद्ध लाभ शामिल है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है।

सदाशिव कुरगुड़ का कहना है कि सरकारी योजना ने उन्हें रोजगार के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। अब उनका लक्ष्य आधुनिक पोल्ट्री फार्म स्थापित कर व्यवसाय का विस्तार करना और अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करना है।

उन्होंने पशुधन विकास विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ग्रामीण और युवा सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाएं, तो वे भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

पशुधन विकास विभाग का कहना है कि विभाग की विभिन्न योजनाएं किसानों और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने में प्रभावी साबित हो रही हैं। सदाशिव कुरगुड़ की सफलता इस बात का उदाहरण है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग से ग्रामीण परिवार अपनी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page