‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर किया गया जनआह्वानप्रधानमंत्री के प्रेरक संवाद से जुड़ने और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को लेकर नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की गई है। बताया गया कि रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे।
जनसामान्य से आग्रह किया गया कि वे इस प्रेरक संवाद को सुनकर राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से भी कार्यक्रम से जुड़कर प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनभागीदारी, सकारात्मक संवाद और राष्ट्रहित के विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिकाधिक लोगों से इसमें सहभागिता की अपील की गई।




