विद्यालय प्रबंधन समिति पुनर्गठन की प्रक्रिया स्थगित , आमसभा फिलहाल टली
AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG

गंडई : पीएम श्री स्व. लाल मुरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, गंडई में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन के लिए 30 जून को प्रस्तावित आमसभा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के पुनर्गठन संबंधी प्रक्रिया पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्थगन आदेश जारी किए जाने के बाद विद्यालय प्रशासन ने आगामी कार्रवाई रोक दी है।
गौरतलब है कि विद्यालय द्वारा पूर्व में पालकों एवं अभिभावकों के लिए आमसभा आयोजित करने की सूचना जारी की गई थी, जिसमें नई विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया संपन्न की जानी थी। हालांकि, स्थगित आदेश प्राप्त होने के बाद अब समिति के पुनर्गठन संबंधी कोई भी कार्यवाही अगले आदेश तक नहीं की जाएगी।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि शासन एवं उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। नए निर्देश प्राप्त होने के बाद पालकों एवं अभिभावकों को पुनः सूचना देकर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।



