दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुलाकात
https://x.com/i/status/2070021544924086632
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जनस्वास्थ्य, चिकित्सा अधोसंरचना, औषधि एवं उर्वरक क्षेत्र सहित विभिन्न विभागीय तथा समसामयिक विषयों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्यों को लेकर केंद्र सरकार के सहयोग पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, भारत सरकार के पूर्ण सहयोग से राज्य के समग्र विकास को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं राज्य के समन्वय से जनहित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।


